Lata Mangeshkar Biography in Hindi | लता मंगेशकरजी की जीवनी

Lata Mangeshkar Biography: यहाँ हमने आपसे लता मंगेशकर का जीवन परिचय(Biography of Lata Mangeshkar in Hindi) दिया है|

Lata Mangeshkar Biography in Hindi

लता मंगेशकर भारत की सबसे लोकप्रिय गायिका है| उनके अधिकत्तर गाने पुराने है लेकिन आज की जनरेशन भी उनके आवाज और गीत को पसंद करती है| यहाँ हमने आपसे लता मंगेशकर के जीवन परिचय पर लेख दिया है जिसमे उनके जीवन की बचपन से उनकी मृत्यु तक की लगभग सभी छोटी बड़ी जानकारी को आपसे सांझा किया जाएगा|

लता मंगेशकर की सामान्य जानकारी – Basic Information

नाम हेमा मंगेशकर
निक नाम लता दीदी
पिता का नाम Deenanath Mangeshkar
माता का नाम Shudhamati
जन्म तारीख 28 September 1929
जन्म स्थान इंदौर
मृत्यु तारीख 6 February 2022 (aged 92)
मैरिटल स्टेटस अविवाहित
अन्य नाम Nightingale of India
Voice of the Millennium
Queen of Melody
प्रोफेशन प्लेबैक सिंगर

लता मंगेशकर का जन्म 28 September 1929 के दिन इंदौर में रहने वाले दीनानाथ मंगेशकर के यहाँ हुआ था| दीनानाथ मंगेशकर भी एक अच्छे गायक थे जो की रंगमंच में गायक के तौर पर काम करते थे| उन्हीने लता मंगेशकर को पांच साल की उम्र सही संगीत के विविध पहलुओ सिखाना शुरू कर दिया था| लता दीदी ने अपने शुरूआती जीवन में रंग मंच में अभिनय भी किया था लेकिन उनकी रूचि पहले से ही संगीत और गान के प्रति अधिक थी|

लता मंगेशकर की मात्र 13 वर्ष की आयु थी जब उनके पिता की मृत्यु हो गयी थी| बाद में घरमें सबसे बड़े होने के कारण कम उम्र से ही काम शुरू करने की जिम्मेदारी उनके कंधो पर आई थी| उस कष्टदायी समय में मास्‍टर विनायक दामोदर कर्नाटकी जो की उनके पिता के दोस्त थे, उन्होंने काफी मदद की थी|

1942 में मेरे पिता का निधन हो गया और उनकी मृत्यु के तीन-चार महीने बाद, मुझे काम करना शुरू करना पड़ा। मेरे कंधों पर घर चलाने की जिम्मेदारी थी। घर में सबसे बड़े बच्चे के रूप में यह मेरा कर्तव्य था।

लता मंगेशकर की फ़िल्मी कारकिर्दी

उनका इतना मधुर कंठ होने के बावजूद उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था| शुरू शुर में उनके पतले आवाज को फिल्म निर्देशक कम पसंद करते थे लेकिन उनकी लगन और महेनत से उन्होंने संगीत जगत में ही अपना नाम कमाया और सदी की सर्वश्रेष्ठ गई का के रूप गिनी जाने लगी|

उन्होंने अपने जीवन काल दरमियान कुल छ गुरु Deenanath Mangeshkar, Ustad Amanat Ali Khan, Amanat Khan Devaswale, Ghulam Haidar, Pandit Tulsidas Sharma, Anil Biswas से संगीत की शिक्षा प्राप्त की है|

लता मंगेशकर ने “Mata Ek Sapoot Ki Duniya Badal De Tu” गीत से अपने करियर की शुरुआत की थी| बाद में उन्होंने अपने पुरे करियर में 25 से अधिक भाषा में 50000 से अधिक गीत गाये है| सबसे अधिक गीत गाने का रिकॉर्ड भी लता मंगेशकर के नाम पर ही है|

अपने जीवन में उन्होंने कई और महान संगीतकारों के साथ काम किया जैसे की अनिल बिस्वास, सलिल चौधरी, शंकर जयकिशन, एस. डी. बर्मन, आर. डी. बर्मन, नौशाद, मदनमोहन, सी. रामचंद्र इत्यादि| दो आँखें बारह हाथ, दो बीघा ज़मीन, मदर इंडिया, मुग़ल ए आज़म, जैसी महान फिल्मो में उन्होंने अपना कंठ दिया था|

पुरस्कार – Award

उनको अपनी अच्छी गायकी और प्रतिभा के कारण और लम्बे करियर के कारण कई पुरस्कार प्राप्त हुए है| यहाँ निचे हमने उनके कुछ प्रमुख पुरस्कार की जानकारी आपसे दी है|

वर्ष पुरस्कार का नाम
1958फ़िल्म फेयर पुरस्कार 
1962 फ़िल्म फेयर पुरस्कार 
1965फ़िल्म फेयर पुरस्कार 
1966महाराष्ट्र सरकार पुरस्कार
1967महाराष्ट्र सरकार पुरस्कार
1969फ़िल्म फेयर पुरस्कार ,  पद्म भूषण,
1972राष्ट्रीय पुरस्कार
1975राष्ट्रीय पुरस्कार
1989दादा साहेब फाल्के पुरस्कार,
1990राष्ट्रीय पुरस्कार
1993फ़िल्म फेयर पुरस्कार , लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार
1994फ़िल्म फेयर पुरस्कार 
1996लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
1997राजीव गांधी पुरस्कार
1999पद्मविभूषण, एन.टी.आर. और ज़ी सिने के ‘लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’
2000आइफ़ा के ‘लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’
2001स्टारडस्ट के ‘लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार’,
2001“भारत रत्न”

लता मंगेशकर जी की कुछ अनसुनी बाते

यहाँ हमने आपसे उनके बारे में कुछ अनसुनी बातो को आपसे साँझा कर रहे है|

लता मंगेशकर का मूल नाम हेमा मंगेशकर था जो की उनकी पांच साल की उम्र के बाद उनके माता-पिता ने उनका नाम लता रख दिया|

उनके पिता मराठी थे लेकिन उनकी माता गुजरात से ताल्लुक रखती थी|

दुनिया में सबसे अधिक गीत गाने का ‘गिनीज़ बुक रिकॉर्ड’ लता मंगेशकर के नाम पर दर्ज है।

वे आजीवन अविवाहित रही है लेकिन उनका नाम भूपेन हजारिका के साथ एक बार चर्चा में आया था|

और वे सिर्फ एक ही दिन स्कूल गयी थी लेकिन बाद में उन्हें छह बड़ी यूनिवर्सिटी ने मानक उपाधि से नवाजा था|

वे एक मात्र ऐसी गायक है जिन्हें  भारत रत्न और दादा साहब फाल्के पुरस्कार दोनों प्राप्त हुआ हो|

लता दीदी को एकबार जान से मारने की भी कोशिश की गयी थी इसके लिए उनको ऐ स्लो पाइजन दिया गया था| इस बात का जिक्र उनकी नजदीकी पदमा सचदेव ने अपनी किताब में किया था|

उनको खेल में क्रिकेट से अधिक लगाव थे| सचिन तेंदुलकर के साथ उनके मधुर सम्बन्ध थे| सचिन उन्हें आई कहकर बुलाते थे|

उन्हें कुत्ते भी अधिक प्रिय थे| एक समय उनके पास नौ से भी अधिक कुत्ते थे|

मृत्यु

लता मंगेशकर की मृत्यु 6 February 2022 के दिन 92 साल की उम्र में Breach Candy Hospital, Mumbai में covid 19 और मल्टीप्ल ऑर्गन फेलियर के कारण हुई थी| बाद में उनका अंतिम संस्कार शिवाजी पार्क मुंबई में किया गया था|

Leave a Comment