[Motivational] Elon Musk Quotes in Hindi | एलन मस्क के अनमोल वचन

Elon Musk Quotes in Hindi: यहाँ हमने आपसे एलन मस्क के अनमोल वचन – Elon Musk Quotes in Hindi में दिए है| जो की बहुटी प्रेरणादायक है|

Elon Musk Quotes in Hindi

आज शायद ही कोई ऐसा होगा जो की एलन मस्क को नहीं जानता होगा| अगर नहीं जानते तो यहाँ हमने एलन मस्क के बारे में कुछ जानकारी आपसे शेयर की है|

एलन मस्क टेस्ला मोटर, स्पेसएक्स जैसी कई बड़ी कंपनी के सीईओ है| उनका जन्म साउथ आफ्रिका के ट्रांसवाल में हुआ था| बाद में उन्होंने अपना अभ्यास यूनिवर्सिटी ऑफ़ पेन्सिल्वेनिया से किया था| उनकी रूचि काफी कम उम्र से ही कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में रही है| वह अभी दुनिया के सबसे धनवान व्यक्तिओ में शामिल है| अगर आप उनके बारे में अधिक पढ़ना चाहते है तो निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे जहा हमने उनकी जीवनी पर लेख लिखा है|

  • एलन मस्क जीवनी

यहाँ निचे हमने आपसे एलन मस्क के अनमोल वचन(Elon Musk Quotes in Hindi) हिंदी में दिए है|

Elon Musk Quotes

यहाँ विफल होना एक विकल्प है, अगर चीजें विफल नहीं हो रही हैं, तो आप उतना इनोवेट नहीं कर रहे हैं|
Elon Musk
सबसे पहले स्वीकारना होगा की यह संभव है; उसके बाद संभावना घटित होगी|
Elon Musk
दृढ़ता बहुत आवश्यक है, आपको तब तक हार नहीं माननी चाहिए जबतक की आपको हार मानने के लिए मजबूर ना किया जाए|
Elon Musk
कोई जटिल काम करने के लिए ढेर सारे लोगों की भर्ती करना एक बड़ी गलती हो सकती है. बड़ी संख्या कभी भी सही जवाब पाने में टैलेंट की कमी नहीं पूरी कर पाएगी| ये प्रोग्रेस को धीमा कर देगी, और काम को आश्चर्यजनकरूप से महंगा कर देगा.
Elon Musk
अगर आप कुछ सौ साल पीछे जाएं, तो जिन चीजों को आज हम महत्त्व नहीं देते हैं वो तब जादू जैसी प्रतीत होतीं- लम्बी दूरी पर लोगों से बात कर पाना, तसवीरें भेज पाना, उड़ते हुए, ओरेकल की तरह बहुत सारे डेटा को एक्सेस करते हुए. ये सब वो चीजें हैं जिन्हें कुछ सौ साल पहले जादू माना जाता|
Elon Musk
चलिए आम चीजों से हट कर कुछ अलग सोचें और एक ऐसा वातावरण बनाएं जहाँ इस तरह की सोच को प्रोत्साहन मिले और उसे पुरस्कृत किया जाए और जहाँ विफल होना भी सामान्य हो|
Elon Musk
जब मैं कॉलेज में था, मैं उन चीजों में शामिल होना चाहता था जो दुनिया को बदल दें, और अब मैं हो रहा हूँ|
Elon Musk
मैं ये नहीं कहूँगा कि मुझ मे डर की कमी है|
Elon Musk
आपको चीजों को बस इसलिए नही करना चाहिए क्योंकि वे अलग हैं, लेकिन उनका बेहतर होना भी आवश्यक है|
Elon Musk
नयी रणभूमि से डरो मत|
Elon Musk
उद्यमी होना शीशा खाने और मौत की खायी में घूरने के समान है|
Elon Musk
अगर कुछ बेहद ज़रूरी है, तो भले चीजें आपके खिलाफ हों, फिर भी आपको वो करना चाहिए|
Elon Musk
आप सबसे अच्छी चीज बना सकते हैं उसे बनाने को लेकर आपको अधिक कठोर होना होगा| उसमे वो हर एक चीज खोजिये जो गलत है और उसे ठीक करिए| नेगटिव फीडबैक लीजिये, खासकर मित्रों से.
Elon Musk
आप ऐसा भविष्य चाहते हैं जहाँ आप चीजों के बेहतर होने की उम्मीद करते हैं, ऐसा नहीं जहाँ आप चीजों के बदतर होने की उम्मीद करते हैं|
Elon Musk
जमकर काम करो. मेरा मतलब है कि आपको बस हर हफ्ते 80 से 100 घंटे काम करना है. ये आपकी सफलता के मौके बढ़ा देता है. अगर बाकी लोग हफ्ते में 40 घंटे काम कर रहे हैं और आप 100 घंटे तो अगर आप वही चीजें करते हैं तो भी आप जानते हैं कि जो चीजें हासिल करने में वे १ साल लगायेंगे आप उन्हें ४ महीने में हासिल कर लेंगे.
Elon Musk
मेरी सबसे बड़ी गलती शायद किसी के व्यक्तित्व की बजाय उसकी प्रतिभा को कहीं अधिक महत्त्व देना है| मेरा मानना है कि ये मायने रखता है कि किसी का दिल अच्छा है|
Elon Musk
मुझे लगता है कि एक फीडबैक लूप का होना बहुत ज़रूरी है, जहाँ आप लगातार सोचते हैं कि आपने क्या किया है और आप उसे और अच्छे ढंग से कैसे कर सकते हैं. लगातार सोचो कि तुम चीजों को बेहतर ढंग से कैसे सकते हो और अपने आप से सवाल करो|.
Elon Musk
धैर्य एक गुण है, और मैं धैर्य सीख रहा हूं. यह एक कठिन सबक है|
Elon Musk
मेरा मानना है कि पृथ्वी पर जीवन सिर्फ समस्याएं सुलझाने से बढ़कर होना चाहिए|
Elon Musk
मेरे पास दो ही आप्शन होते है या तो मैं इसे होते हुए देख सकता हूँ या इसका हिस्सा बन सकता हूँ|
Elon Musk
द हिचहाइकर गाइड टू द गैलेक्सी : इसने मुझे सिखाया की कठिन चीज ये पता लगाना है कि सवाल कौन से पूछने है, लेकिन एक बार आप ये कर लेते हैं तो बाकी सब बहुत आसान है.
Elon Musk
पे-पाल से जाते वक़्त, मैंने सोचा: ‘ अच्छा! और कौन कौन सी समस्याएं हैं जो हमारे भविष्य को सबसे अधिक प्रभावित कर सकती है?’ मैंने ये कभी नहीं सोचा कि, ‘पैसा बनाने का सबसे अच्छा रास्ता क्या है?
Elon Musk
कुछ कर गुजरने के लिए आपको काफी प्रेरित होना होगा. अन्यथा, आप बस खुद को दुखी कर लेंगे|
Elon Musk
लोग तब बेहतर काम करते हैं जब वे जानते हैं कि लक्ष्य क्या और क्यों है. ये ज़रूरी है कि लोग सुबह काम पे आने के बारे में सोचें और अपना काम एन्जॉय करें|
Elon Musk
वास्तव में, केवल एक चीज जिसका कोई अर्थ है वो है बड़े सामूहिक ज्ञान के लिए प्रयास करना.
Elon Musk
यदि आप एक कम्पनी बनाने का प्रयास कर रहे हैं, तो ये एक केक बनाने की तरह है. आपको सभी सामग्री सही मात्र में डालनी होगी.
Elon Musk
मेरी सभी कंपनियों के लिए मेरा मोटिवेशन ऐसी किसी चीज में शामिल होने का रहा है जो दुनिया पर सार्थक असर डाले|
Elon Musk
लम्बे समय तक नाराज़ रहने के लिए ज़िन्दगी बहुत छोटी है|
Elon Musk
एक बच्चे के रूप में मैं बस सवाल पूछता….
Elon Musk
मुझे लगता है कि साधारण लोगों के लिए असाधारण होने का चयन करना संभव है|
Elon Musk
मैं मंगल ग्रह पर मरना चाहूँगा. बस टक्कर की वजह से नहीं|
Elon Musk

यहाँ ऊपर हमने आपसे एलन मस्क के कुछ अच्छे विचार(ElonMusk Quotes in Hindi) को आपसे शेयर किया है| हमें आशा है की आपको यहाँ दिए गए एलन मस्क के कोट्स पसंद आये होगे| अगर आपको यह पसंद आये है और आपको कुछ मोटिवेशन मिला हो तो आप इसे अधिक लोगो के साथ शेयर कर सकते है|

यह भी पढ़े:

Leave a Comment